बिना AC के भी ठंडा! बेंगलुरु का अनोखा घर

बेंगलुरु में ऐसा घर है, जो बिना AC के भी ठंडा रहता है। यह घर प्राकृतिक सामग्री, हवादार डिज़ाइन और पानी की संरचनाओं की मदद से ठंडा बना रहता है।

इसमें हॉलो क्ले ब्लॉक्स का इस्तेमाल हुआ है, जो गर्मियों में ठंडा और सर्दियों में गर्म रखते हैं। बड़े दरवाजे और खिड़कियां हवा के सही प्रवाह में मदद करते हैं।

घर के अंदर मछली तालाब, झरने और एक कुआं हैं, जो न केवल ठंडक बनाए रखते हैं बल्कि भूजल भी रिचार्ज करते हैं। कार पोर्च के ऊपर हरा-भरा बगीचा और नीचे 15,000 लीटर बारिश का पानी स्टोर किया जाता है।

21 साल बाद भी यह घर ठंडा, आरामदायक और कम खर्च में बना हुआ है। यह टिकाऊ और इको-फ्रेंडली जीवनशैली का बेहतरीन उदाहरण है!

(पूरा आर्टिकल आप thebetterindia.com में पढ़ सकते हैं।)​